दिल की ये राहें पुकारें
आओ ना, दिल की ये राहें पुकारें, तेरे बिना हम हर पल ही हारें। साथ चलो तो दुनिया भी हसीं लगे, तुमसे ही हम तुम ही हो हमारे। खुशी में आँसू बहाना पड़े ग़म में यदि मुस्कुराना पड़े समझ लो मोहब्बत की राहों में हो नाम अपना अगर भूल जाना पड़े। आओ ना, दिल की ये राहें पुकारें, तेरे बिना हम हर पल ही हारें। साथ चलो तो दुनिया भी हसीं लगे, तुमसे ही हम तुम ही हो हमारे। आओ ना, दिल की ये राहें पुकारें, तेरे बिना हम हर पल ही हारें। चाँद झरोखे से आया नज़र याद दिल को तेरी आई रात भर चाँदनी चिढ़ाकर चली गई यूं लगा जैसे तबियत छली गई। आओ ना, दिल की ये राहें पुकारें, तेरे बिना हम हर पल ही हारें। साथ चलो तो दुनिया भी हसीं लगे, तुमसे ही हम तुम ही हो हमारे। आओ ना, दिल की ये राहें पुकारें, तेरे बिना हम हर पल ही हारें। साँझ ढलने को आई चले आओ रूठ जाएंगे हमको न इतना रुलाओ मिलने का वादा किया है अगर आके जल्दी से अपना वादा निभाओ। आओ ना, दिल की ये राहें पुकारें, तेरे बिना हम हर पल ही हारें। साथ चलो तो दुनिया भी हसीं लगे, तुमसे ही हम तुम ही हो हमारे। आओ ना, दिल की ये राहें पुकारें, तेरे बिना हम हर पल ही हारें...