भूल गया मैं ख़ुद को

तुम जो मिले तो तुझमें ख़ुद को
पाने की इक कोशिश की है।
भूल गया मैं ख़ुद को जाने
क्या पाने की ख़्वाहिश की है।

मेरी ख़ुशी को मैं तरसू
पर तेरे ग़म में अश्रु बहाऊँ।
मनमौजी मन का पंछी
है कैद कहाँ, कुछ जान न पाऊँ।
बुझे हुए दीपक ने फिर
जल उठने की फ़रमाइश की है।

तुम जो मिले तो तुझमें ख़ुद को
पाने की इक कोशिश की है।
भूल गया मैं ख़ुद को जाने
क्या पाने की ख़्वाहिश की है।

टूट के जुड़ना, जुड़ के टूटना,
यह कैसी अजब कहानी है।
तेरा होना, मेरा न होना,
बस इसी बात की हैरानी है।
तेरी गली में मेरी मंज़िल,
बन जाने की साज़िश की है।

तुम जो मिले तो तुझमें ख़ुद को
पाने की इक कोशिश की है।
भूल गया मैं ख़ुद को जाने
क्या पाने की ख़्वाहिश की है।

Comments

Popular posts from this blog

मेरा मुझमें है क्या बस मैं

चले हैं कबीर दूर गंगा के तीर

देश का क्या हाल है