अवधपुरी

अवध पुरी में खुशियाँ छाईं, गूँज रही शहनाई है,
कौशल्या की गोद में देखो, विष्णु की परछाईं है।
आज जगत के स्वामी आए, मंगल गीत सुनाओ रे,
राम लला ने जन्म लिया है, खुशियाँ आज मनाओ रे॥

अयोध्या में आज बधाई बाजे,घर-घर दीप जलें।
फूलों की वर्षा हो रही नभ से,सबके मन हरषें॥
शंख और घड़ियाल बज रहे, गूंज रही जयकार।
मर्यादा पुरुषोत्तम आए, करने जग का उद्धार॥

अवध पुरी में खुशियाँ छाईं, गूँज रही शहनाई है,
राम लला ने जन्म लिया है, खुशियाँ आज मनाओ रे॥
जय श्री राम, जय श्री राम, मंगल भवन अमंगल हारी।
राम लला की छवि निराली, चरणों में दुनिया सारी॥

Comments