मेरा मुझमें है क्या बस मैं
मेरा मुझमें है क्या बस मैं, बाकी सब है दुनियादारी
खाली हाथ ही आया था मैं, खाली हाथ की है तैयारी।
रिश्ते-नाते कच्चे धागे, दौड़ रहे सब खुद के आगे
सच्चा बस इक अंत यहाँ है, बाकी सब तो है लाचारी।
मेरा मुझमें है क्या बस मैं, बाकी सब है दुनियादारी।
मिट्टी का यह जिस्म है मिट्टी, लिखी हुई बस एक ही चिट्ठी
साँसों का यह आना-जाना, जैसे कोई कर्ज उधारी!

कांच के महल, सपने सुहाने,बने यहाँ सब पागल दीवाने
धूल उड़ेगी एक दिन ऐसी, मिट जाएगी यह रस्म-ओ-यारी
मेरा मुझमें है क्या बस मैं,बाकी सब है दुनियादारी।

Comments
Post a Comment