देश का क्या हाल है

बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है?
बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है?
आज अपने ही घरौंदे, बन गए जंजाल हैं...
बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है!

मजहबों की ओट लेकर, नफ़रतें बढ़ने लगीं,
बस्तियाँ ये प्यार की, अब आग में जलने लगीं।
बाँटकर तुमको उन्हें अब न कोई मलाल है...

बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है!
बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है!

जिस चमन को सींचने में, सदियाँ हमने वार दीं,
आज उसकी टहनियाँ ही, नफ़रतों ने मार दीं।
ईश्वर-अल्लाह के घरों में, अब जो ताले पड़ रहे,
बंदे अपने स्वार्थ की, दीवारें ऊँची कर रहे।
भूल बैठे हम कि सबका, रक्त एक ही लाल है!

बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है!

जाति की उन तंग गलियों में दम घुटने लगा,
साँझा जो विश्वास था, वह आज क्यों गलने लगा।
तुमने पत्थर को चुना, और हमने पत्थर को चुना,
पर वतन का जो सुना था, ख़्वाब वह किसने बुना?
हर तरफ बस फ़ासला है, हर तरफ़ बस जाल है...
बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है।

बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है!

उठो! इन बुझते दीयों में, फिर नया विश्वास दो,
नफ़रतों के इस धुएं को, एकता की साँस दो।
एक माटी, एक अंबर, एक ही पूर्वज हमारे,
क्यों गँवाते लड़कपन में, प्रेम के तट और किनारे?
जब तलक हम एक न हों, कल हमारा काल है...
कल हमारा काल है! कल हमारा काल है!

बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है!
बँट गए तुम, बँट गए हम, देश का क्या हाल है!


Comments

Popular posts from this blog

मेरा मुझमें है क्या बस मैं

चले हैं कबीर दूर गंगा के तीर