जहां भी जाते हैं हम

जहाँ भी जाते हैं हम,थोड़ा-सा रह जाते हैं वहाँ।
जैसे आँगन में बहती, कोई पुरानी बांसुरी की हवा।

ये राहें भी अपने दामन में,हमको थोड़ा रख लेती हैं,
हम भी थोड़ा ले आते—उनकी धूल की गर्मी साथ।
ये मन है इक चलती धुन-सा,हर चेहरे से सुर लेता है।
हम थोड़ा-सा खो जाते हैं,कोई थोड़ा-सा मिल जाता है।

जिससे भी मिलते हैं हम,कहीं न कहीं ठहर जाते हैं।
जैसे दीपक की लौ में,रुकता थोड़ा उजियारा हो।
वो अपने भीतर से,एक कण हमें दे जाता है,
और हमारा एक कण,उसकी साँसों में बस जाता है।

ज़र्रे-ज़र्रे से बना मन,किस कण में पूरा होता है?
अपना चेहरा ढूँढ़ें जब तक,आईना भी बदल जाता है।
हम जहाँ भी जाते हैं थोड़ा—वहीं खुद को रख आते हैं।
हम थोड़ा-सा खो जाते हैं,कोई थोड़ा-सा मिल जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मेरा मुझमें है क्या बस मैं

चले हैं कबीर दूर गंगा के तीर

देश का क्या हाल है