मंज़िलें एक हैं रास्ते बादल जाएंगे

मंजिलें एक हैं, रास्ते बदल जाएंगे
दिल में रहेंगे लेकिन कुछ दूर नजर आएंगे
हंसते हुए चेहरों की रौनक याद रखना
बिछड़ेंगे तो लेकिन ख़्वाबों में आएंगे।
मंजिलें एक हैं, रास्ते बदल जाएंगे।

हाथों में हाथ नहीं, दिल में जज़्बात होंगे
यादों के मंजर ख्वाबों से आबाद होंगे।
वक्त की गर्द में चेहरे धुंधले न होने देना
बिना कहे भी हर पल हम तुम्हारे साथ होंगे।

मंजिलें एक हैं, रास्ते बदल जाएंगे
बिछड़ेंगे तो लेकिन ख़्वाबों में आएंगे।
मंजिलें एक हैं, रास्ते बदल जाएंगे।

आँखों की नमी को मुस्कुराहट में सजा लेना
पुरानी बातों को सीने से लगा लेना।
जब भी कभी तन्हाई का साया करीब आए
बंद आँखों से बस हमको सदा देना।

ये दुनिया मुसाफिर है, कारवां बनते रहेंगे
रूह के रिश्तों पर मौसम का जोर नहीं...
फूल यादों के हर मौसम में खिलते रहेंगे।

मंजिलें एक हैं... रास्ते बदल जाएंगे...
दिल में रहेंगे लेकिन कुछ दूर नजर आएंगे।
मंजिलें एक हैं... रास्ते बदल जाएंगे...
बिछड़ेंगे तो लेकिन, ख़्वाबों में  आएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मेरा मुझमें है क्या बस मैं

चले हैं कबीर दूर गंगा के तीर

देश का क्या हाल है