नफ़्स की ऊँची दीवारों से
नफ़्स की ऊँची दीवारों से हम बेदाग निकले हैं,
मोहब्बत की तजल्ली देख कर मुस्ताक निकले हैं।
जहाँ सब जिस्म को ही इश्क़ का मरकज़ समझते हैं,
हम उस बाज़ार से रूहों का बाग़ lekar निकले हैं।
ये दुनिया चाहती थी रंग में रुसवाई घुल जाए,
हया की ओढ़नी लालच की परछाई में धुल जाए।
मगर तेरी इबादत ने हमें गिरने नहीं दिया,
कि पाकीज़ा दुआओं से ज़मीं पर अर्श खुल जाए।
ज़माने ने तो चाहा था कि हम सहरा को घर कर लें,
मगर हम प्यास को भी आब-ए-जमजम कर के आए हैं।
जहाँ सब हार जाते हैं ज़रा सी एक लज़्ज़त पर,
हम उस दहलीज़ पर अपनी अना को छोड़ आए हैं।
नफ़्स की ऊँची दीवारों से हम बेदाग निकले हैं,
मोहब्बत की तजल्ली देख कर मुस्ताक निकले हैं।
तवज्जो की नुमाइश में खिलोनों सा बिका जो मन,
उसे हमने बचाया है, पहन कर सब्र का दामन।
यहाँ सब बदन की तहरीर को ही गीत कहते हैं,
मगर हमने पढ़ा है धड़कनों के नूर का सावन।
लिखो तुम जिस्म पर सतरें, नुमाइश की ज़रूरत में,
मगर हम नाम तेरा रूह की चादर पे लिख आए।
जो दुनिया ढूँढती थी फ़ासला तन्हाई पाने को,
वही तन्हाई हम मज़हब के ही आँगन में लिख आए।
नफ़्स की ऊँची दीवारों से हम बेदाग निकले हैं,
मोहब्बत की तजल्ली देख कर मुस्ताक निकले हैं।
ये रुतबा इश्क़ का है, जो किसी सूरत नहीं झुकता,
ये वो दरिया है जो साज़िश की लहरों पर नहीं रुकता।
जिन्हें बस छूने की हसरत ने ही बर्बाद कर डाला,
उन्हें क्या इल्म कि ये सर किसी चौखट पे नहीं झुकता।
तुम्हें तो सिर्फ़ अपनी जीत का सामान प्यारा था,
मगर हम हार कर अपनी मुहब्बत जीत लाए हैं।
जहाँ नग्नता ही फ़न है इस दौर-ए-ज़हालत में,
वहां हम अपनी उल्फ़त को मुक़द्दस कर के आए हैं।
नफ़्स की ऊँची दीवारों से हम बेदाग निकले हैं,
मोहब्बत की तजल्ली देख कर मुस्ताक निकले हैं।
Comments
Post a Comment