सुनो ऐ गंगा
सुनो ऐ गंगा, सुनो ओ जमुना, सुनो कृष्णा और कावेरी
बेच रहा इंसान तुम्हारा, प्यासे को अब पानी।
जिसने धारा सबको बांटी, उसकी ही अब पहरेदारी

सुनो ऐ गंगा... सुनो ओ जमुना...
तुम तो कल-कल बहती आई, सबकी प्यास बुझाने को
बिना मोल ही अमृत बाँटा, धरती स्वर्ग बनाने को
आज वही अमृत की धारा, बोतलों में बंद हुई
प्यासे कंठ की करुण पुकारें, लोभ के आगे मंद हुई।
देख तुम्हारे लाल ने की आखिर कैसी मनमानी

महल वाले तो पी लेते हैं, देकर चांदी के सिक्के
सूख रहे हैं घाट पुराने, टूट रहे हैं अब तिनके
प्यासा पंछी ढूँढे तुमको, सूखे तट पर बैठा है
इंसान तो अपने मतलब की, झूठी अकड़ में ऐंठा है।
ईश्वर के आदेश की कैसी, की है सबने नाफरमानी

नदियों को माँ कहने वाला, आज बना व्यापारी है
निर्मल जल को बेचने की, देखो कैसी तैयारी है
अगर आज न जागे हम तो, कल ये नदियाँ सूखेंगी
आने वाली पीढ़ी हमसे, बस ये सवाल पूछेगी।
क्यों न रोक लगाई तुमने, क्यों होने दी खींचा तानी

मिट्टी प्यासी खेत भी प्यासे प्यासा हर इक गाँव है!
धूप तपेगी हर आँगन में, कहाँ मिलेगी छाँव है?
कुदरत की इस अनमोल देन को, मत बाज़ारों में लाओ!
प्यास बुझाना धर्म है सबका, इसे न व्यापार बनाओ!
वरना प्यासे मर जाएंगे इक दिन राजा रानी!
बेच रहा इंसान तुम्हारा, प्यासे को अब पानी!
सुनो ऐ गंगा, सुनो ओ जमुना, सुनो कृष्णा और कावेरी!

Comments
Post a Comment