सांचों जीवन देख
साँचो जीवन देख रे बंदे, मन के नैन उघार
कहाँ फिरे तू कासी-काबा, भीतर है संसार
साँचो जीवन देख रे बंदे...
तितली पंख पसारे देखे, रंग-बिरंगी माया
बुलबुल की उस मीठी धुन में, अनहद नाद समाया
सुन ले ध्यान लगाय के रे मन, मिट जाए अंधियार।
साँचो जीवन देख रे बंदे, मन के नैन उघार।
मछली जल में खेलत देखो, आटे की इक गोली
खुलत-मुँदत वो मुखड़ा बोले, कुदरत की अनबोली
नदिया किनारे बैठ बावरे, समझ जगत का सार।
साँचो जीवन देख रे बंदे, मन के नैन उघार।
मीठी बोली अपनेपन की, ज्यों अमृत की धारा
हाथ बढ़ाकर दुख को बाँटे, उपजे प्रेम अपारा
थके पथिक की राहों में, ला शीतल जलधार।
साँचो जीवन देख रे बंदे, मन के नैन उघार।
दर्पण देखे टक तक नयना, अपनी जोत निहार
कहत कबीर सुनो भाई साधो, तू ही है करतार
बाहर-भीतर एकै देखे, तो पावे भवसागर पार।
साँचो जीवन देख रे बंदे...
मन के नैन उघार...
भीतर है संसार...भीतर है संसार...
Comments
Post a Comment