सुलगती है धड़कन

सुलगती है धड़कन, रूह चुप खड़ी है।
मुसीबत की सर पर, ये कैसी घड़ी है?
सुलगती है धड़कन...।

सवाली हैं आँसू, ठिकाना कहाँ है।
नज़र खो गई है, सहारा कहाँ है?
अँधेरा है फैला, ये कैसा नगर है।
व्यथा के हैं बादल, दुखों का सफ़र है।।
हर एक साँस अपनी, दुखों में जड़ी है।
सुलगती है धड़कन, रूह चुप खड़ी है।।

बुझे दीप सारे, सितारे भी टूटे।
उम्मीदों के रिश्ते, यहाँ सबसे छूटे।।
चकोरी विवश है, चाँद भी है पराया।
दिखता नहीं है, कहीं अपना साया।।
ज़िंदगी आज गम की, दहलीज़ पर खड़ी है।
सुलगती है धड़कन, रूह चुप खड़ी है।।

मिले दो ही पल हैं, तो जी लेना अब तुम।
अर्पण है मुझको, हर एक दर्द-ओ-ग़म।।
भरोसे का इक बीज, मन में उगाना।
भूलें हमारी, समझ कर भुलाना।।
मुहब्बत की डोरी, अब तुझसे जुड़ी है।
सुलगती है धड़कन, रूह चुप खड़ी है।।

Comments

Popular posts from this blog

मेरा मुझमें है क्या बस मैं

चले हैं कबीर दूर गंगा के तीर

देश का क्या हाल है